फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Reading rooms will be built for the general public in 544 schools of Himachal

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आम जनता के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। रीडिंग रूम में स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए इनमें समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
Reading rooms will be built for the general public in 544 schools of Himachal
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 544 सरकारी स्कूलों में आम जनता के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा 'पढ़ो हिमाचल' अभियान को धरातल पर उतारने में शिक्षा विभाग जुट गया है। रीडिंग रूम में स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए इनमें समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप निदेशकों को योजना को लागू करने के पत्र जारी किए हैं।

विज्ञापन


अभियान को सफलतापूर्वक चलाने और जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति भी बनाई जाएगी। हिमाचल में पढ़ने-पढ़ाने की संस्कृति के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में पढ़ो हिमाचल नाम से एक व्यापक जन अभियान शुरू करने का एलान किया था। अभियान में विद्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी जन समुदाय को जोड़ा जाना है। अभियान के तहत प्रदेश के 544 शिक्षण संस्थानों में सामान्य पाठकों और विशेष रूप से युवाओं के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


हर हलके में चयनित किए जाएंगे आठ-आठ स्कूल
सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रीडिंग रूम बनाने के लिए आठ-आठ स्कूलों का चयन किया जाएगा। निदेशालय ने ऐसे स्कूलों का चयन करने के लिए कहा है, जहां पहले से ही वाचनालय की सुविधा है। चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छात्रों, ग्रामीणों और युवाओं के लिए पठन-पाठन की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed