{"_id":"63542cedfc3aba518f3651ea","slug":"yuvraj-and-athrav-first-in-quize-compition-rampur-hp-news-sml4257865117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी स्पर्धा में युवराज और अथर्व प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी स्पर्धा में युवराज और अथर्व प्रथम
विज्ञापन
खंड स्तरीय विज्ञान मेले विजेता छात्रों के पुरस्कृत करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू़ में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न हो गया है। समारोह में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने किया। विज्ञान मेले में छौहारा, जुब्बल, रोहडू़ और टिक्कर शिक्षा खंड के 460 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण स्तर पर स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू़ के युवराज और अथर्व ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू़ की रीधिमा और पलक शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक सिंह रोहड़ू (छात्र) से मोहम्मद कौसर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कन्या स्कूल रोहडू़ की अंजली दूसरे स्थान पर रहीं। इनोवेटिव विज्ञान मॉडल स्पर्धा में ग्लोरी स्कूल रोहड़ू के निकुंज रांगटा प्रथम, चंद्र नाहन स्कूल से एंजल भागटा दूसरे स्थान पर रहे। मैथमेटिक्स ओलंपियाड स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू (छात्र) से रियांश मांटा ने पहला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में शहरी और ग्रामीण स्तर की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आशका, दिव्यांगा और यंशित रोहित पहले स्थान पर रहे। एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में नव्या और मृदुल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की शहरी और ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में वैशनवी, अरनव बाल्टू, आदित्य हिस्टा और तनु रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
एक्टिविटी कार्नर स्पर्धा में जीनिया और सुजल ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य उत्तम चंद, रोहड़ू खंड के समन्वयक रमेश बाल्टू भी उपस्थित रहे।