फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   yuth congress protest in rekangpeo

युवा कांग्रेस ने फूंका पुलिस महानिदेशक का पुतला

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
yuth congress protest in rekangpeo
रिकांगपिओ में डीजी पुलिस संजय कुंडू का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पुतला फूंका। इस दौरान किन्नौर एसपी कार्यालय के बाहर युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल नाकामियों भरा रहा है। प्रदेश में लगातार पेपर लीक मामले सामने आ रहे हैं। इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पेपर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से से लीक है लेकिन अभी तक इसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस के डीजीपी को ऐसे मामले में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने पुलिस लिखित भर्ती के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर इस मामले की सीबीआई जांच नहीं होती है तो प्रदेश भर के युवा सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed