{"_id":"6992f3f18b86aae22305a923","slug":"youth-will-launch-a-campaign-from-25th-to-eradicate-chitta-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-154278-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टे के खात्मे के लिए युवा 25 से चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टे के खात्मे के लिए युवा 25 से चलाएंगे अभियान
विज्ञापन
. युवाओं ने विशेष अभियान चलाने के अलावा घर-घर जाकर जागरूक करने का किया एलान
समाज को एकजुट होने का किया आह्वान, 20 युवाओं ने नौजवान सभा का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र में तेजी से फैल रहे नशे के खिलाफ युवाओं ने निर्णायक लड़ाई लड़ने का एलान किया है। 25 फरवरी को चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ युवा अभियान चलाएंगे। इस मुहिम का आह्वान स्थानीय नौजवान सभा ने किया है। इसमें क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार है। कुछ समय में नशे के दुष्प्रभाव से कई परिवारों में शोक का माहौल देखने को मिला है और असमय मौतों की आशंका ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। युवाओं का मानना है कि यदि अभी ठोस और संगठित कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। इसी चिंता को देखते हुए 20 युवाओं ने मिलकर एक मंच का गठन किया है, जो न केवल 25 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा, बल्कि गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान भी चलाएगा। मंच का उद्देश्य नशे के खिलाफ जन चेतना फैलाना, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाना है। नौजवान सभा ने विभिन्न राजनीतिक दलों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, व्यापार मंडलों और अन्य सामाजिक संगठनों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि नशा किसी एक परिवार या वर्ग की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के अस्तित्व का सवाल बन चुका है। इस लड़ाई को सामूहिक रूप से लड़ना होगा। युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे ठियोग को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 25 फरवरी का कार्यक्रम केवल एक शुरुआत होगी, एक ऐसा संकल्प, जिसमें समाज नशे के जाल को तोड़ने के लिए एकजुट होकर आगे आएगा और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य देने का प्रयास करेगा।