{"_id":"5f96efac8ebc3e9bb15ef796","slug":"youth-stole-sleepers-after-getting-intoxicated-rampur-hp-news-sml3496099152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने के बाद युवकों ने स्लीपर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा करने के बाद युवकों ने स्लीपर चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना भावानगर के तहत आने वाले थानंग मोड़ के पास रविवार देर रात नशे में धुत तीन युवकों ने कार में वन निगम के ठेकेदार के तीन स्लीपर चोरी कर लिए।
युवकों ने चौकीदार के रोकने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर स्लीपर चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को वाहन और स्लीपर समेत दबोच लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रविवार देर रात निचार संपर्क मार्ग पर थानंग मोड़ के पास ग्रांगे गांव के राजकिरण नेगी (34), कमलेश नेगी (30), कृष्ण देवी नेगी (26) ने नशे में धुत होकर ठेकेदार सांज्ञा लाल नेगी के तीन स्लीपर चोरी कर लिए। तीनों युवकों को चौकीदार रमेश कुमार ने रोका तो उन्होंने गालीगलौच की और फरार हो गए। चौकीदार ने ठेकेदार सांज्ञा लाल को इसकी सूचना दी। सांज्ञा लाल नेगी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी निचार को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निचार मनोहर लाल, नीतिन कुमार, अनुज प्राशर और मुकेश की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने तीनों युवकों को वाहन और स्लीपरों के साथ पकड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और भादंसं की धारा 379, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि तीनों युवकों को वाहन और स्लीपरों के साथ दबोचा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।