{"_id":"612a6b7f8ebc3e79c006aed6","slug":"youth-congress-protest-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3819442147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने सड़क पर सेब रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने सड़क पर सेब रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में सेब की गिरते दाम को लेकर युवा कांग्रेस सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। कल्पा ब्लॉक युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में सेब के गिरते दामों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर सेब फेंककर रोष प्रकट किया। इसके के बाद युकां कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर जल्द बागवानों को उनकी मेहनत के उचित मूल्य दिलवाने की मांग उठाई।
इससे पहले कल्पा ब्लॉक युवा कांग्रेस ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के देश बेचो योजना के खिलाफ और प्रदेश के बागबानों को सेब के पिछले कई दिनों से घटते दामों पर रोष प्रकट करना था। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी कहा कि मोदी सरकार की देश बेचो नीति राष्ट्रीय मुद्रीकरण का पाइपलाइन में आना देश के हर एक नागरिक के साथ धोखा और विश्वासघात है।
एयरपोर्ट, रेलवे, खेल मैदान सहित अन्य कोई सरकारी संपत्तियां सरकार जनता के खून पसीने से सींचे हुए सब संपत्तियों को अपने गिने-चुने दो-चार पूंजीपति मित्रों को बेचना चाहती है। प्रदेश में बागवानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सेब सीजन होता है, ऐसे में दाम का एक दम नीचे गिरना सरकार की लापरवाही को उजागर करता है। जब सेब का तुड़ान हो चुका है और सेब मंडी में रखा है, उस समय रेट का गिरना सरकार की जानबूझ की गई लापरवाही के साथ अडानी जैसे पूंजीपतियों को फायदा देने की साजिश को उजागर करता है।