फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth Club Mashnu organized Late Bhupesh Bhalak Memorial Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: काली इलेवन को हराकर ग्रीन गैलेक्सी गौरा बनी चैंपियन

Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth Club Mashnu organized Late Bhupesh Bhalak Memorial Cricket Tournament
मशनू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्याति​थि के साथ। संवाद
युवक मंडल मशनू ने करवाई स्वर्गीय भूपेश भलैक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 71 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित
दीपू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और पिंकू चुने इमर्जिंग प्लेयर

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मशनू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन गैलेक्सी गौरा ने काली इलेवन चांदपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। रवि और दीपू की अर्धशतकीय पारी ने गौरा को खिताब दिलाया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ग्रीन गैलेक्सी गौरा और काली इलेवन चांदपुर के बीच खेला गया। गौरा ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाए। इसमें रवि शांटी ने 75 रन और दीपू ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 53 रन की पारी खेली। जवाबी पारी में चांदपुर की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। युवक मंडल मशनू की ओर से स्वर्गीय भूपेश भलैक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में भाजपा नेता सतेंद्र मिलर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल के अध्यक्ष लवली और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर भी ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। इससे जहां खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है, वहीं नशे से दूर और खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, वहीं अनुशासन की भी सीख मिलती है। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 71 हजार, ट्रॉफी से सम्मानित किया और उपविजेता टीम को 31 हजार, ट्रॉफी से सम्मानित किया। दीपू को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। रवि शांटी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, अजय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रोहित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, पिंकू को इमर्जिंग प्लेयर और रवि को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस मौके पर युवक मंडल के उपाध्यक्ष विनय भूषण, सचिव वीरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष बलवंत, संयुक्त सचिव रोहन धीमान और अभिमन्यु सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed