{"_id":"5d6e973f8ebc3e93ae3f1f87","slug":"yellow-line-in-rampur-rampur-hp-news-sml306215054","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर मैन बाजार में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर मैन बाजार में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
रामपुर में नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानों के आगे येलो लाईन लगाते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। शहर में विकराल होती जा रही अतिक्रमण की समस्या पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए शहर में येलो लाइन खींच दी है। येलो लाइन के बाहर सामान रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दे दी है कि यदि येलो लाइन के बाहर अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सामान को जब्त कर लिया जाएगा। रामपुर बाजार में सालों से अतिक्रमण की समस्या चल रही है। मौजूदा समय में यह विकराल रूप धारण कर चुकी है। शहर में दुकानदार अपनी मर्जी से हर कहीं सामान सजा लेते हैं। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए लेकिन इसका असर नहीं हुआ। अतिक्रमण के कारण शहर में आए दिन जाम लग रहा है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कई बार आग की घटनाओं के बीच वाहन को बाजार से ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा एंबुलेंस भी यहां आए दिन फंसती रहती हैं। दुकानदारों ने रास्तों तक पर अतिक्रमण कर रखा है। समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने शहर में येलो लाइन लगा दी है।
---
बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल
प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। अतिक्रमण के कारण लोगों को बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। मुख्य बाजार के साथ साथ गलियों में भी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
---
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपन ठाकुर ने बताया कि शहर में येलो लाइन लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा की येलो लाइन से बाहर सामान रखने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।