फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Yashwant Singh Negi becomes BJP District Kinnaur President for the second timeYashwant Singh Negi becomes BJP District Kinnaur President for the second time

Rampur Bushahar News: यशवंत सिंह नेगी दूसरी बार बने भाजपा जिला किन्नौर के अध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Yashwant Singh Negi becomes BJP District Kinnaur President for the second timeYashwant Singh Negi becomes BJP District Kinnaur President for the second time
एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा के साथ चयनित स्वय सेवी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा रहे बतौर चुनाव अधिकारी, भावानगर में संपन्न हुए चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भाजपा ने सोमवार को किन्नौर में जिला अध्यक्ष का चुनाव किया। इसमें यशवंत सिंह नेगी को दूसरी बार किन्नौर के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। किन्नौर भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड हॉल भावानगर में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने गए। जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चुनाव अधिकारी के रूप में की। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान यशवंत नेगी को दूसरी बार जिला किन्नौर की कमान सौंपी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर कर्ण नंदा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिला किन्नौर के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए 11,051 प्राथमिक सदस्य और 595 सक्रिय सदस्य बनाए। प्रदेश में भाजपा पार्टी के 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज से पूर्व किन्नौर में भाजपा के 3 संगठनात्मक मंडल हुआ करते थे। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है, इससे कार्यकर्ताओं की ताकत 100 गुना बढ़ जाएगी। नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामीण भारत के लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, इसलिए हर गांव में बुनियादी सुविधाओं की गारंटी के लिए अभियान पूरे देश भर में शुरू किया गया है। हमारा लक्ष्य गांवों को विकास और अवसर के जीवंत केंद्रों में बदलकर ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है। नंदा ने कहा कि किन्नौर के लिए केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार ने हमेशा अग्रिम भूमिका में रहते हुए काम किया है। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा के साथ चयनित स्वय सेवी।

एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा के साथ चयनित स्वय सेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed