Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers to march to Delhi in December in protest against labour codes

Rampur Bushahar News: श्रम संहिताओं के विरोध में दिसंबर में दिल्ली कूच करेंगे मजदूर

Wed, 18 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
. न्यूनतम वेतन में 25 रुपये की बढ़ोतरी लागू करने और बकाया भुगतान की मांग
विज्ञापन

. आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जुब्बल (रोहड़ू)। सावड़ा-कुड़डू हाइडल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक बुधवार को पावर हाउस में हुई। बैठक में एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में श्रम संहिताओं के विरोध में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में भाग लेने के लिए रणनीति तैयार की गई। मजदूरों ने रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया। बैठक में सरकार की ओर से बजट में घोषित न्यूनतम वेतन में 25 रुपये की बढ़ोतरी लागू नहीं होने पर मजदूरों ने नाराजगी जताई। यूनियन ने मांग की है कि वेतन वृद्धि को तुरंत लागू कर इसका बकाया भुगतान भी किया जाए। इसके अलावा बोनस, वर्दी, अर्जित अवकाश और वार्षिक वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। यूनियन ने लंबे समय से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं करना उनके हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की मांग की। बैठक में मजदूरों ने अपने अधिकारों की लड़ाई को तेज करने और दिसंबर में दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article