फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in cleaness compitition

Rampur Bushahar News: छात्रों ने कला प्रदर्शनी से दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रामपुर एचपीएस की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूकता के लिए अपशिष्ट से कला विषय पर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रतिभा के जौहर दिखाए। कनिष्ठ वर्ग में गुंजन 7वीं की विद्यार्थी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। द्वितीय पुरस्कार अदिति कक्षा 7वीं और तृतीय पुरस्कार अरुशी को दिया गया। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग में कृतिका कक्षा 11वीं ने पहला, अनीश ने द्वितीय और पूर्णिमा ने तृतीय और चार विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी 40 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए स्टेशनरी किट वितरित की गई।


परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं, जिससे वे भविष्य में स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed