फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women were trained in intellectual development

Rampur Bushahar News: महिलाओं को बौद्धिक विकास पर किया प्रशिक्षित

Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women were trained in intellectual development
ननखड़ी के चढ़ी ढारण में आयेाजित आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग में भाग लेनी वाली महिलाएं। संवाद
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के चढ़ी ढारण में रविवार को एकल विद्यालय की विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल भाग शिमला अंचल कुमारसैन के आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग में विभिन्न क्षेत्रों से आईं आचार्यों ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग में हिमाचल प्रदेश भाजपा सहसंयोजक शशि भूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग में आचार्य के लिए मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए भिन्न-भिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। शशि भूषण श्याम ने आचार्यों को वर्तमान की सामाजिक चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एकल अभियान समाज में प्रमुख भूमिका में कार्य कर रहा है। महिलाएं हमेशा सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर प्रकाश, भाग प्रशिक्षण प्रमुख सीमा मानटा, संच प्रशिक्षक रीतू, शैला, सपना, सुमित्रा, दमयंती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article