फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women made product sell in post office

डाकघर में बिकेंगे महिला के हस्तनिर्मित उत्पाद : उपायुक्त

Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
women made product sell in post office
बिलासपुर के डाकघर में महिलाओं द्वारा उत्पादित घरेलू सामान को बेचने के लिए विक्रय केन्द्र का शुभ? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बिलासपुर के मुख्य डाकघर में महिलाओं की ओर से बनाए घरेलू सामान को बेचने के लिए विक्रय केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त पंकज राय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की ओर से घरेलू उत्पादों को बेचने के लिए मुख्य डाकघर बिलासपुर में महिला शक्ति विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित आचार, मुरब्बा, मसाले, सीरा, हल्दी, जीरा, बड़ियां, मेथी पाउडर, लोकल अलसी, नमकीन, मट्ठी, खजूर, चावल और मक्की का आटा आदि विक्रय किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाक विभाग के साथ एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत प्रदेश के 18 मुख्य डाकघरों में विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन विक्रय केंद्रों में विभाग के कर्मचारी स्वयं सहायता समूह से घरेलू उत्पाद लेकर कार्यालय समय में विक्रय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डाकघर में आमजन मानस का आना-जाना लगा रहता है। वे इस विक्रय केंद्र से घरेलू उत्पाद भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह का विक्रय केंद्र उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी 26 अक्तूबर से एक सप्ताह के लिए खोला गया है, जिसमें समूह अपने उत्पाद बेच रहे हैं। इसके अतिरिक्त समस्त विकास खंडों में दिवाली के उपलक्ष्य में हिम ईरा मार्केट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के घरेलू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 1650 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 400 के लगभग समूह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

इनमें से 100 से अधिक स्वयं सहायता समूह घरेलू उत्पाद तैयार कर विक्रय केंद्रों में ला रहे हैं, जिनसे उनकी आजीविका पोषण के साथ आर्थिकी मजबूत हो रही है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण राजेंद्र गौतम, पोस्ट मास्टर नेहा सांख्यान, सहायक अधीक्षक रविंद्र शर्मा, विपिन चौधरी, हिमांशी शर्मा सहित माता वैष्णो देवी, लक्ष्मी और जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed