{"_id":"6a65fd8c4818721de80accd5","slug":"women-conveyed-the-message-of-cleanliness-to-the-villagers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165710-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
रास्तों में उगीं झाड़ियां और कूड़े-कचरे को किया साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शिल्ली पंचायत की महिला मंडल बागीधार ने पंचायत प्रधान कीमत राम डोगरा और वार्ड सदस्य बागी धार कौशल्या देवी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत महिलाओं ने वर्षों पुरानी मुख्य सड़क से बागीधार गांव तक के बीच में कांटेदार झाड़ियों को काटा। खुले में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। बागीधार में काफी बस्तियां हैं, जहां से बच्चे स्कूल जाते हैं और हर दिन ग्रामीणों को आना-जाना रहता है। बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण हमेशा जंगली जानवरों का छुपे रहने का डर रहता था, लेकिन महिलाओं ने अब रास्ते की झाड़ियों को काटकर साफ कर दिया है। महिला मंडल बागीधार की प्रधान तारा देवी, सचिव चिंता देवी, सदस्य सीता देवी, दुगली देवी, चिंता देवी, बुधा देवी, अनिता देवी, पक्षा देवी और सुखु देवी ने सफाई अभियान में भाग लिया।