फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women commission president visited nankhari

महिलाओं के हित के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. डेजी

Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
women commission president visited nankhari
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर आनी में स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। महिलाओं के हित के लिए महिला आयोग प्रतिबद्ध है। उनकी शिकायतों का निवारण और उनसे जुड़े मुद्दे जो आयोग के पास पहुंचते हैं, उन पर विचार कर उन्हें सुलझाना आयोग का प्राथमिक कर्तव्य है। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने ये बात बुधवार को आनी में आयोजित महिला जागरूकता शिविर में कही। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों से भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया है।
विज्ञापन

महिलाएं समझदारी के साथ आगे बढ़ी हैं और इस कार्य में पुरुषों का सहयोग भी मिल रहा है, जिन परिवारों में महिलाओं को सहयोग नहीं मिल रहा वे परिवार या तो पिछड़ जाते हैं या महिलाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है और पुरुषों का इस कार्य में सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि महिला आयोग का कोर्ट हर माह शिमला में लगाया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं की शिकायतों पर गौर कर मामलों पर आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर दिया जाता है। इसमें कई शिकायतों और समस्याओं से जुड़े मामलों को सुलझा लिया जाता है लेकिन कुछ मामले सुलझ नहीं पाते। ऐसे में महिलाओं को कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार की तरफ से वकील भी उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 300 से ज्यादा महिलाओं और लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयोग की सदस्य सचिव बुशरा अंसारी ने स्वागत भाषण दिया। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। सीडीपीओ विपाशा भाटिया, कृषि विभाग के एसएमएस निक्काराम चौधरी, आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश, एसएमएस केएल कटोच, उपमंडल पशुपालन अधिकारी डॉ. रणधीर सहित अन्य अधिकारियों ने सरकार की योजनाएं लोगों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed