{"_id":"6af6ee8a41e839ba21086f51","slug":"women-block-congress-expands-its-executive-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-174760-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुंजन ठाकुर को महासचिव और सुषमा ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुंजन ठाकुर को महासचिव और सुषमा ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन
महिला ब्लॉक कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इसमें नित्थर क्षेत्र की दुराह पंचायत की प्रधान गुंजन ठाकुर को कमेटी का महासचिव और सुषमा ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, रमा भारती को कमेटी का सदस्य बनाया गया। इस विस्तार की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। गोविंद शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही अधिक से अधिक महिलाएं कांग्रेस पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।