{"_id":"62f3e4c89ea2bb66fc31cdbd","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-hrtc-bus-rampur-hp-news-sml4180423142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Shimla: एचआरटीसी बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Shimla: एचआरटीसी बस की चपेट में आने से महिला की मौत
Wed, 10 Aug 2022 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:03 PM IST
सार
कोटखाई-चैथला संपर्क मार्ग पर बुधवार दोपहर एक महिला की एचआरटीसी बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कोटखाई-चैथला संपर्क मार्ग पर बुधवार दोपहर एक महिला की एचआरटीसी बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ। जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कोटखाई से चैथला की ओर जा रही था। इस बीच पुंगरिश गांव के समीप बस सवारियों को उतारने के लिए रुकी। बस में सवार बड़ेव गांव की महिला बस से उतरी। जैसे ही बस आगे की ओर चलने लगी, महिला अचानक बस की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान राजेश्वरी जस्टा (65) गांव बड़ेव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदन लाल ने बताया कि बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन