फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   wine recovered from vehicles

Rampur Bushahar News: नित्थर में पिकअप से देसी शराब की 50 पेटियां बरामद

Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। पुलिस थाना निरमंड की टीम ने नित्थर बाजार में खड़ी एक पिकअप से देसी शराब की 50 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नित्थर बाजार में एक पिकअप गाड़ी को खड़ा हुआ देखा। चालक से पूछताछ की तो उसके हावभाव बदल गए। वह गाड़ी में रखे सामान का सही विवरण नहीं दे पाया। जांच की गई तो पिकअप में शराब की पेटियां पाई गईं। पुलिस ने संबंधित शराब के दस्तावेज मांगे तो चालक माैके पर कुछ भी पेश नहीं कर सका। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब की पेटियों को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक सोनू (31) निवासी दलाश तहसील आनी जिला कुल्लू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने कहा कि नित्थर में शराब बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed