{"_id":"628923c50f97536d405127a2","slug":"wind-distroy-trees-rampur-hp-news-sml409611276","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी का कहर, घरों की उड़ीं छतें, जड़ से उखड़े पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी का कहर, घरों की उड़ीं छतें, जड़ से उखड़े पेड़
विज्ञापन
सराहन में आंधी से उखड़ा सेब का पेड़। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी ( रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की शाहधार, सराहन और ज्यूरी पंचायत के बठारा, मंझगांव, शाहधार, कुन्नी सहित कई गांवों में शुक्रवार शाम को आंधी चलने से सेब की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पहले से ही सूखे की मार झेल रहे बागवानों की सेब की फसल तबाह हो गई है। सेब के पेड़ आंधी चलने से जड़ से उखड़ गए हैं। बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
बठारा, मंझगांव और शाहधार के बागवानों जयसिंह मेहता, राम सिंह, श्याम लाल, गोपाल मेहता, अरविंद सूद, रविंद्र नेगी, शिव राम, रूप सिंह, बुद्धि सिंह, गोपाल चौहान, राजेंद्र नेगी, योगेश सोनी, भुवनेश्वर धंगल, दुर्गा सिंह, भूप सिंह, हिम्मत नेगी और अमर सिंह अश्टू ने बताया कि आंधी के कारण पेड़ों से हरे सेब गिर गए हैं। साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई साल पुराने सेब के पेड़ भी उखड़ गए हैं। घरों, गोशालाएं और शेडों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित बागवानों ने सरकार से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने और ऋण माफ करने की मांग की है।
उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आंधी से नुकसान होने की सूचना मिली है। नायब तहसीलदार सराहन को नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं।