फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water seepage at Raini, near Manglu Bazaar, is the primary cause of the landslide

Rampur Bushahar News: मंगलू बाजार के पास रैंई में पानी का रिसाव भूस्खलन का मुख्य कारण

Thu, 15 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water seepage at Raini, near Manglu Bazaar, is the primary cause of the landslide
भूस्खलन प्रभावित फांचा जघोरी सड़क का संयुक्त विभागीय दल और जनप्रतिनि​धियों ने किया निरीक्षण। सं
विज्ञापन

तीन महीने से परेशानी झेल रहे फांचा और जगोरी पंचायतों के ग्रामीण
संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण कर 400 मीटर ऊपर पहाड़ी पर चढ़कर तलाशे रोकथाम के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र में मंगलू बाजार के पास रैंई में लगातार हो रहे भूस्खलन का मुख्य कारण पहाड़ी से कई जगह पानी का रिसाव होना है। वीरवार को प्रशासन और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और भूस्खलन के कारणों का खुलासा किया। टीम ने सड़क से करीब 400 मीटर ऊपर पहाड़ी पर चढ़कर स्थिति का निरीक्षण किया। अब संबंधित विभाग अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे, जिसके आधार पर भूस्खलन रोकने के लिए आगामी कदम उठाए जाएंगे। संयुक्त निरीक्षण टीम में प्रशासन की ओर से कानूनगो लोकराज कश्यप के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी से एक से अधिक स्थानों पर पानी निकलता पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, जमीन से लगातार हो रहा पानी का रिसाव भूस्खलन का प्रमुख कारण हो सकता है। मौके का निरीक्षण करने के बाद प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भूस्खलन रोकने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए। जगोरी पंचायत की प्रधान सुनीता मेहता, फांचा पंचायत की प्रधान राजकुमारी जंत, उपप्रधान सुभाष नेगी और गानवी पंचायत की प्रधान शारदा देवी ने कहा कि पहाड़ी से निकल रहे पानी की उचित निकासी करना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि जल शक्ति विभाग पानी को एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर निकासी की व्यवस्था करे। साथ ही वन विभाग पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में चेकडैम बनाए। इसके साथ लोक निर्माण विभाग सड़क के ऊपर सुरक्षा दीवार लगाकर मार्ग को नुकसान से बचाने के उपाय करे। पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि इन उपायों से भूस्खलन की गति कम करने में मदद मिल सकती है। रैंई में पिछले करीब तीन महीने से जारी भूस्खलन फांचा और जगोरी पंचायतों के ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। यहां से पैदल गुजरना भी जोखिमभरा हो गया है। लगातार गिरती चट्टानों के कारण मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन से काम करना भी मुश्किल हो रहा है। पहाड़ी से अचानक गिरने वाले बड़े पत्थरों से मशीन ऑपरेटर की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क बहाल होने और भूस्खलन की समस्या का स्थायी समाधान निकलने का इंतजार है। निरीक्षण दल में वन विभाग के आरओ कुंदन नेगी, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रमन गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र सहित जगोरी पंचायत की प्रधान सुनीता मेहता, फांचा पंचायत की प्रधान राजकुमारी जंत, उपप्रधान सुभाष नेगी, गानवीं पंचायत की प्रधान शारदा देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।



प्रशासन को सौंपी जाएगी विभागीय रिपोर्ट
प्रशासन की ओर से निरीक्षण दल का नेतृत्व कर रहे कानूनगो लोकराज कश्यप ने बताया कि मौके पर पहाड़ी से पानी का रिसाव भूस्खलन का मुख्य कारण दिखाई दे रहा है। निरीक्षण में शामिल विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर रोकथाम के उपाय तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed