फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crisis in bari village kinnaur

बरी में पेयजल संकट, आधा किलोमीटर से पानी ढो रहे लोग

Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के तहत बरी गांव में ग्रामीण पिछले एक माह से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीण आधा किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर ला रहे हैं। लोगों ने बताया कि चार दिन में एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरी गांव में जलशक्ति विभाग पेयजल से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरन ग्रामीण गांव से आधा किलोमीटर दूर तिकरौंग चश्मे से पानी ढोकर ला रहे हैं। बरी कंडे से गांव की तरफ आने वाले पेयजल आपूर्ति के सुचारु रूप से नहीं चलने के कारण हजारों ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग से भी कई बार सूचित किया है। मगर विभाग समस्या का समाधान करने में असफल साबित हो रहा है। इसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरी गांव में इन दिनों एक दिन पानी आता है, जबकि इसके बाद चार दिन तक पेयजल आपूर्ति नहीं मिलती।
विज्ञापन

बिना पानी के लोगों के लिए रोजमर्रा के कार्य निपटाना मुश्किल हो गया है वहीं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के निवासी राकेश मारया, देवेंद्र सिंह नेगी, धर्मपाल नेगी, विद्याचंद नेगी और वीर सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों से प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से समय रहते पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्या नहीं सुलझी तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप ठाकुर ने कहा कि समस्या को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी समस्या है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed