फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   wanted boys win cricket turnament

वांटेड ब्वॉयज नागाधार ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 14 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
wanted boys win cricket turnament
मंडी लोक सभा सांसद प्रतिभा सिंह नागाधार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम देकर सम्मा - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के नागाधार में कृषक युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर वांटेड ब्वॉयज नागाधार ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर की 55 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। आयोजक कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गुरूकुल शीला और वांटेड ब्वॉयज नागाधार के बीच खेला गया, जिसमें गुरूकुल शीला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट खो कर मात्र 38 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी नागाधार ने 6 ओवर में 1 विकेट खो कर जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। सतीश मेहता ने 25 रन बना कर अपनी टीम को विजेता बनाया और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कपिल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सतीश मेहता चुने गए। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 70 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इस क्षेत्र ने कांग्रेस को बहुत ज्यादा लीड दी है और आने वाले चुनाव में विधायक को भारी मतों से विजय बनाएं। उन्होंने जनता का आभार जताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र में खूब विकास किया है, इसी के दम पर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत मिला है। नागाधार को मिनी स्टेडियम के लिए 5 लाख देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्थानीय देवता पल्थान भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया और रस्साकशी प्रतियोगिता भी हुई।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंदलाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर सतीश वर्मा, सुदेश, त्रिलोक भूलनी, रुचिका राठौर, राजीव ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, ज्ञान मेहता, कलम सिंह, ललित बैक, राजेंद्र श्याम, संजीव खुंद और सुलाक्षर खुंद सहित अन्य मौजूद रहे।
- राजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed