फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voter lists published, Reckong Peo, Kinnaur

Rampur Bushahar News: मतदाता सूचियां में नाम करवाएं दुरुस्त

Mon, 06 Jan 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मतदाता सूचियां को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियां जिला के संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों और प्रत्येक मतदान केंद्र पर निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान सभी मतदाता अपने नामों की मतदाता सूचियों में पुष्टि कर सकते हैं। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान ऐसे नागरिक जो एक जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे, उस क्षेत्र के साधारण निवासी हैं, के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। अशुद्ध नामों को शुद्ध किया गया और विवाह/मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची से काटा गया। 29 अक्तूबर, 2024 से 28 नवंबर, 2024 तक दावे और आक्षेप प्राप्त किए गए हैं, जिनका निपटारा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया। इस जिले के 68 किन्नौर अनुसूचित जनजातीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रारूप प्रकाशन तक कुल 59582 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप प्रकाशन की अवधि के दौरान 434 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं और 398 विवाह/मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची से काटा गया। वर्तमान में जिला में अब कुल 59618 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed