{"_id":"69930557149a7f7e3c08b6d7","slug":"volleyball-sports-hostel-gets-approval-in-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154297-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में वॉलीबाल खेल छात्रावास को मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में वॉलीबाल खेल छात्रावास को मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
विज्ञापन
विकास की बात : स्थानीय खिलाड़ियाें को मिलेगा बेहतर मंच और सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में वॉलीबाल खेल छात्रावास को सरकार की ओर से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इसे चौपाल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खेल छात्रावासों की संख्या 9 से बढ़ाकर 18 कर दी है, जिसमें चौपाल को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह चौपाल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कांग्रेस नेता रजनीश किमटा के आग्रह पर चौपाल में खेल छात्रावास खोलने की घोषणा की थी। अब सरकार ने इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अगले महीने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर छात्रावास का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अप्रैल से छात्रावास में खेल गतिविधियां और प्रशिक्षण सत्र आरंभ कर दिए जाएंगे। इस खेल छात्रावास के शुरू होने से चौपाल के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर मार्गदर्शन और खेल संसाधनों का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरिश ठाकुर, प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।