{"_id":"667973f4308d11b327004624","slug":"volleyball-competition-organized-in-nogli-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117878-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोमांचकारी मैच में दोफदा ने नेहरा को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोमांचकारी मैच में दोफदा ने नेहरा को दी शिकस्त
विज्ञापन
नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैन ऑफ दी मैच के पुरस्कार से सम्मानित करते
नोगली में वॉलीबाल स्पर्धा में पसीना बहा रहे खिलाड़ी, आज मुख्यातिथि विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि से करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। स्पर्धा में ननखड़ी, कुमारसैन, निरमंड, आनी, रामपुर और किन्नौर के युवा खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच कोटगढ़ और झाकड़ी-2 की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें कोटगढ़ की टीम ने विजय हासिल की। टीम के दिलावर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं, दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली और मुनिश-ए की टीम के मध्य खेला गया। इसमें मुनिश ने जीत हासिल की और राजेश मैन ऑफ द मैच चुने। तीसरा मैच निरमंड और मुनिश-ए के बीच खेला गया। इसमें मुनिश ने जीत हासिल की और गुलशन मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच कुमारसैन और लगौटी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें लगौटी ने जीत का परचम लहराया। वहीं पांचवा मैच एनआरएस दोफदा और नेहरा के मध्य खेला गया। दोफदा ने नेहरा को रोमांचकारी मैच में शिकस्त दी। दोफदा टीम के अभिषेक जेल्टा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, कई अन्य मैच भी रोमांचकारी हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीन दिवसीय स्पर्धा का आज समापन होगा। क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में डे नाइट मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें दूर दूर से पहुंची टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग की विजेता टीम को 44,444 और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 22,222 और ट्रॉफी से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनाम दिया जाएगा।