फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   VHP arranged the marriage of a girl child

Rampur Bushahar News: विहिप ने करवाया कन्या विवाह

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास में 53 वां कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ कन्या विवाह करवाया गया। विवाह कार्यक्रम में नित्थर की रहने वाली रजनी का विवाह बाल्टी धार के रहने वाले विक्रांत के साथ हुआ। संस्थान ने नव वैवाहिक जीवन में उपयोग आने वाले सभी सामान के साथ कन्या को विदा किया। न्यास सचिव विनय शर्मा ने कहा कि हर वर्ष परिषद कन्या विवाह का आयोजन मंदिर न्यास में करते हैं। कार्यक्रम में कन्या विवाह के बाद उपयोग में आने वाला सभी सामान कन्या को दिया जाता है। कार्यक्रम में कन्या को बर्तन, बिस्तर, कंबल, रजाई, कुर्सी, मेज, कपड़े और सोना-चांदी के गहने समेत अन्य सामान दिया गया। विवाह हर वर्ष मंदिर न्यास, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारियों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी ऐसा परिवार है, जो कन्या विवाह करवाने में असमर्थ है या जिन कन्याओं का विवाह करवाने वाला कोई नहीं है। कन्या का विवाह संस्थान पूरे विधि विधान के साथ करवाती है। इस मौके पर ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास अध्यक्ष अश्वनी सोनी, प्रांत उपाध्यक्ष राधा कृष्ण नेगी और राजेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article