{"_id":"6337300eeecb6338f8457c64","slug":"verternary-hospital-rampur-hp-news-sml4234788164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंसा और खोलीघाट पशु अस्पताल स्तरोन्नत, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंसा और खोलीघाट पशु अस्पताल स्तरोन्नत, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। प्रदेश सरकार ने रामपुर उपमंडल के खोलीघाट और डंसा के पशु पालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी कर दी है। सरकार ने डंसा और खोलीघाट पशु अस्पताल को स्तरोन्नत करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
क्षेत्रों के पशु पालकों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार जताया है। उक्त पशु औषधालयों में पालतू पशुओं के स्वास्थ्य का जिम्मा तृतीय और चतुर्थ कर्मचारियों के हवाले था। इसके चलते गंभीर बीमारी की अवस्था में पशुओं का उपचार संभव नहीं हो रहा था। अस्सी फीसदी लोगों की आर्थिकी पशु पालन पर निर्भर है। डंसा में पशु अस्पताल बनने से विकास खंड की चार पंचायतों डंसा, लालसा, शिंगला और रचोली पंचायत के हजारों पशु पालकों को पशुओं की देखभाल के लिए अब चिकित्सक और वेटरनेरी फार्मासिस्ट उपलब्ध रहेंगे। पशुओं को गंभीर बीमारी की अवस्था में ऑपरेशन जैसी सुविधा अब घरद्वार उपलब्ध होगी।
पशुपालकों दौलत राम, लायक राम, नरोत्तम, रूप दास, सीता राम, सोहन लाल, तारा चंद, गोवर्धन दास, बंसी लाल सहित अन्यों ने बताया कि कई साल से पशु अस्पताल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
उधर, पशु पालन विभाग शिमला के उपनिदेशक एसएस सैन बताया कि डंसा और खोलीघाट में पशु अस्पताल खोलने की अधिसूचना जारी हो गई है। दोनों अस्पतालों के लिए तीन-तीन पद सृजित किए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक अगले एक-दो दिन में अस्पतालों के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।