फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vehicles will run on Nithar-Jhalli road from today after a month

Rampur Bushahar News: नित्थर-झल्ली सड़क पर एक माह बाद आज से दौड़ेंगे वाहन

Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क के 600 मीटर हिस्से पर कंक्रीट का कार्य पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-झल्ली सड़क पर एक माह बाद शनिवार से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। यातायात बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उप तहसील नित्थर की नित्थर पंचायत के झल्ली गांव में सड़क के 600 मीटर हिस्से पर कंक्रीट डालने का काम 2 दिसंबर से चल रहा था। इस कारण नित्थर से झल्ली, नींथा, ढमाह, कुठेड़, कटाहर, कंडागई, दलाश और आनी जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नित्थर चिलिंग प्लांट के लिए दूध भी दलाश से होकर नित्थर पहुंचाना पड़ रहा है, लेकिन अब कार्य पूरा हो गया है। केहर सिंह ठाकुर, हरदयाल सिंह, विजय ठाकुर, देविंदर ठाकुर, चिंटू ठाकुर, अरुण चौहान और प्रदीप ठाकुर सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग नित्थर की ओर से अच्छा कार्य हुआ है, जिससे अब सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होगी। ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि शनिवार सुबह से सभी छोटे और बड़े वाहनों के लिए यह सड़क बहाल कर दी गई है। लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article