{"_id":"62b899077ceeb502dd2c8525","slug":"vaccination-started-from-darkali-village-rampur-for-animal-rampur-hp-news-sml4133636131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन
दरकाली गांव में पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए ब्रूसेलोसिस टिकाकरण करते पशु चिकित्सक अन?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ामपुर बुशहर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर के दरकाली गांव में पशुओं में होने वाली ब्रूसेलोसिस बीमार के नियंत्रण और उन्मूलन के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 बछड़ियों को टीका लगाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर बुशहर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया की ब्रूसेलोसिस एक जीवाणु संक्रामक रोग है] जो जानवरों के साथ-साथ इंसानों को भी प्रभावित करता है।
ब्रूसेलोसिस आम तौर पर तब फैलता है, जब लोग दूषित भोजन जैसे अस्वस्थ दूध और मांस का सेवन करते हैं। गायों में गर्भपात हो जाना, कमजोर बछड़ा पैदा होना या मृत बछड़ा पैदा होना ब्रूसेलोसिस के प्रमुख लक्षण हैं। कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य, शिमला डॉ. स्वर्ण सेन और सहायक निदेशक डॉ. रेनू सलारिया के सहयोग के लिए आभार जताया। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामपुर बुशहर की गैर सरकारी समूह ‘ह्यूमन पीपल’ और ग्राम पंचायत दरकाली के उपप्रधान पंचायत सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
इसके साथ ही साथ डॉ. शर्मा ने दरकली के ग्रामवासियों को पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होेंने बताया कि भारत सरकार ने ब्रूसेलोसिस के उन्मूलन का लक्ष्य साल 2030 तक रखा है। यह सभी के साझा प्रयास से ही संभव हो सकता है। शिविर में पशु पालन सहायक गोपी चंद, पशु पालन परिचारक विद्या सिंह, ह्यूमन पीपल संस्था के प्रधान ज्योति लाल, उपप्रधान कुमारी एकता धीमान सहित, अभिनव, सिद्धार्थ, काकू मोक्टा, अंकिता और मनमोहन मेहता मौजूद रहे।