{"_id":"61d08fa07f76871f6403178c","slug":"vaccination-started-for-child-from-3-january-rampur-hp-news-sml3953879166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में तीन जनवरी से शुरू होगा बच्चों के लिए टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में तीन जनवरी से शुरू होगा बच्चों के लिए टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किनौर)। जिला किन्नौर में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोरोना वैक्सीन की टीकाकरण का अभियान शुरू किया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहली वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण का आरंभ 3 जनवरी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में किया जाएगा।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 4 जनवरी को जिले के सभी स्वास्थ्य खंड रिकांगपिओ, निचार, पूह और सांगला में स्कूलों और साथ लगते स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के ऐसे बच्चे जो स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नही कर रहे हैं, उन्हें रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल सामुदायिक केंद्र निचार, सांगला और पूह में भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
10 जनवरी 2022 तक टीकाकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि टीकाकरण कार्य के सफल कार्यान्वयन के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।