{"_id":"5e6256af8ebc3eeb464f283e","slug":"v-rampur-hp-news-sml326721842","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग मेले की रौनक बढ़ाने पहली बार पहुंचेगी देवी साहिबा लाटी जाहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग मेले की रौनक बढ़ाने पहली बार पहुंचेगी देवी साहिबा लाटी जाहरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर के पद्म पैलेस में 11 मार्च से होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले की रौनक बढ़ाने देवी साहिबा लाटी जाहरी (खड़काग) पहली बार पहुंचेंगी। फाग मेले के इतिहास में अभी तक देवी साहिबा मेले में शिरकत करने नहीं पहुंची हैं। देवी साहिबा क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था के प्रतीक देवता साहिब बसाहरा और देवता साहिब गसो महारूद्र की छोटी बहन है। पहली बार फाग मेले में आने के लिए निमंत्रण भेजने पर मंदिर कमेटी ने नगर परिषद रामपुर का आभार जताया है।
देवी साहिब लाटी जाहरी के फाग मेले में शिरकत करने को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक हुई। कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक नंदलाल, नप उपाध्यक्ष दीपक सूद, पार्षद विशेषर लाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा, पंकज बराड़, जसवीर ठाकुर और डीडी कायथ का फाग मेले के लिए निमंत्रण देने पर सभी कमेटी सदस्यों, देवलुओं और ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया। देवी माता को निमंत्रण मिलने के बाद सभी ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मंदिर कमेटी प्रधान सोहन लाल, कारदार जीवानंद, राज बुशैहरी, दलजीत सिंह, दीपू और सुभाष सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब देवी माता पहली बार फाग मेले में शिरकत कर रही हैं। क्षेत्र के लोगों में देवी साहिब लाटी जाहरी के प्रति खासी आस्था है।