फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   union meeting

कुशाल चौहान प्रधान, यशपाल को महासचिव पद सौंपा

Wed, 20 Nov 2019 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
union meeting
सिविल स्पलाई इंप्लाइज यूनियन शिमला क्षेत्र की कार्यकारिणी। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। सिविल सप्लाई इंपलाइज यूनियन शिमला क्षेत्र संबंधित भारतीय मजदूर संघ के चुनाव में कुशाल चौहान को अध्यक्ष चुना गया है। यूनियन की ओर से आयोजित की बैठक में जिला शिमला के अलावा जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति, जिला कुल्लू के आनी निरमंड के कुल 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अधिवेशन में आम सहमति से शेष कार्यकारिणी में यशपाल हेटा को महासचिव, मनोहर को संयुक्त सचिव, लच्छू को उपाध्यक्ष, अरुण को कोषाध्यक्ष और गोवर्धन तान्टा को मुख्य सलाहकार चुना गया। मुख्य पदाधिकारियों के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के शीघ्र ही विस्तार का ऐलान किया है। इस दौरान प्रस्ताव पास कर मांग की गई कि निगम में जिन कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया उसे तुरंत निगम प्रबंधन समाप्त करे। सहायक तथा लिपिक को खाली पड़े पदों पर पदोन्नति दी जाए। शिमला क्षेत्र के अधीन आने वाले निगम के थोक गोदामों, गैस एजेंसी, परचून दुकानों में चल रही स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए। सहायकों का पदोन्नति कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाए। बैठक में तय किया गया कि कार्यकारिणी के विस्तार के बाद सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed