फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two youngster arrested with chitta

वजीर बावड़ी में 80.20 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में सफेद नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। चिट्टा क्षेत्र के युवाओं को लगातार अपनी चपेट में लेता जा रहा है। मंगलवार देर शाम को पुलिस ने वजीर बावड़ी के पास दो युवकों से 80.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक हेडकांस्टेबल विजय कुमार की अगुवाई में मंगलवार शाम को पुलिस दल ने वजीर बावड़ी पुल के साथ नाका लगाया था। इसी बीच शाम करीब 7:20 बजे यहां से गुजर रहे दो युवाओं को पुलिस ने रोका और पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो दोनों से 80.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने सिद्धांत निवासी बड़ोगी तहसील कुमारसैन और नागेंद्र निवासी थाचवा, डाकघर रामपुर बुशहर, तहसील निरमंड को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों से 80.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed