{"_id":"6292756cdee7cb7ba7209e4e","slug":"two-vehivle-collied-in-kufari-rampur-hp-news-sml410375540","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुफरी में दो वाहनों के बीच टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुफरी में दो वाहनों के बीच टक्कर
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कुफरी के पास शनिवार दोपहर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस मुताबिक टिक्कर पंचायत प्रधान बलबीर चौहान और उपप्रधान कुठार पंचायत संजय माल्टा शिमला की ओर जा रहे थे।
इसी बीच कुफरी के समीप दूसरी तरफ से आ रही टैक्सी और उनकी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के एयर बैग तक खुल गए, जिससे वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे पांच पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।