फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two two-storey houses in Panvi were destroyed by fire

Rampur Bushahar News: पानवी में दो मंजिला दो मकान चढ़े आग की भेंट

Tue, 10 Jun 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two two-storey houses in Panvi were destroyed by fire
पानवी पंचायत में आग की भेंट चढ़े दो मकान के छह कमरे। संवाद
सोमवार रात नौ बजे लगी आग, 22 लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन


दो मकानों के छह कमरे जलकर राख, प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की दी फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड की पानवी पंचायत में सोमवार रात दो मंजिला लकड़ी के दो मकानों को आग लग गई। इस घटना में दो मकानों के छह कमरे जलकर राख हो गए। इस घटना में 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने प्रभावित दो परिवारों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। पंचायत के जोगटयारिंग गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे महिला गुलाबजीन के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी से बने चार कमरों के मकान को देखते ही देखते आग ने चपेट में ले लिया और पलभर में मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस आग ने साथ लगते गऊचंद के मकान को भी चपेट में ले लिया। गऊचंद का दो कमरों का दो मंजिला मकान भी जलकर राख हो गया। घटना के वक्त परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में घर से बाहर निकलकर जान बचाई। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की किल्लत के कारण परेशानी हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी से बने दोनों मकानों को आग ने कुछ ही पल में राख के ढेर में बदल दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने भावानगर में अग्निशमन विभाग को सूचित किया, लेकिन सड़क न होने के कारण दमकल वाहन नहीं पहुंच पाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को निचार के नायब तहसीलदार राहुल राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया और दोनों मकानों को करीब 22 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। इसमें प्रभावित गुलाबजीन को 15 लाख और गऊचंद को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है। इधर, नायब तहसीलदार निचार राहुल ने बताया कि पानवी पंचायत में आग से दो घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में करीब 22 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। दोनों परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। डीएसपी भावानगर राज कुमार ने बताया कि पानवी में आग की चपेट में आए मकानों में आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

पानवी पंचायत में आग की भेंट चढ़े दो मकान के छह कमरे। संवाद

पानवी पंचायत में आग की भेंट चढ़े दो मकान के छह कमरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article