फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two real brothers died after falling into a ditch in Savangaon, Kandaghat.

Rampur Bushahar News: कंडाघाट के सवांगांव में खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
मरी गाय को दबाने के लिए जा रहे थे जंगल, अचानक फिसला पांव
विज्ञापन

बड़े भाई को बचाने के लिए मंझला भाई भी अचानक कूद गया खाई में
बुधवार को हुआ दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम, देरशाम किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के तहत आने वाले संवागांव (गौड़ा) में एक दर्दनाक हादसा है। यहां ढांक से खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। बुधवार को पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवांगांव में इन दोनों भाइयों की गाय मर गई थी, जिसके बाद वह उसे दबाने के लिए जंगल में जा रहे थे। उनके साथ उनका छोटा भाई और ग्रामीण भी मौजूद थे। अचानक जंगल के रास्ते में एक बड़े भाई का पांव फिसल गया और वह ढांक से नीचे फिसलने लगा। उसका छोटा भाई भी उसे बचाने के लिए कूद पड़ा, मगर मंझले भाई ने छोटे भाई को धक्का दे दिया और वह भी बड़े भाई के साथ खाई में गिर गया। गिरने से वह दोनों ढांक में फंस गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव (42) और देवेंद्र (38) पुत्र उमा दत्त निवासी ग्राम पंचायत रेहड़ गांव सवांगांव जिला सोलन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम जिसमें नायब तहसीलदार, पटवारी हल्का और कानूनगो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25- 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन

तहसीलदार कंडाघाट राजेंद्र कुमार ने बताया कि संवागांव में ढांक से गिरने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25- 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। बाकी की राशि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed