फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two houses burnt in fire in Kumarsain and Khamadi, loss worth lakhs

Rampur Bushahar News: कुमारसैन और खमाड़ी में आग से जले दो घर, लाखों का नुकसान

Mon, 06 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two houses burnt in fire in Kumarsain and Khamadi, loss worth lakhs
खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद
कुमारसैन के अढ़ोथ और खमाड़ी के धरूजा गांव में एक घर में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन /ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के अढ़ोथ गांव और ननखड़ी तहसील के अंतर्गत खमाड़ी में आग से दो मकान जल गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व की टीम को मौके पर भेज दिया है। दोनों घटनाओं में लाखों के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, कुमारसैन उपमंडल के पटवार वृत्त कोटला के अंतर्गत आने वाले गांव अढ़ोथ में रविवार रात करीब 8:30 बजे अमर चंद पुत्र मस्त राम के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लगभग 100 लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
कोटला के पटवारी राजेश जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि मकान की दूसरी मंजिल का बाहरी बरामदा पूरी तरह जल चुका है। मकान के अंदर भी काफी नुकसान हुआ है, जिसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की और तत्काल राहत सामग्री के रूप में 2 तिरपाल और 3 कंबल प्रदान किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन कर जल्द ही परिवार को और भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पाया गया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

जंगल की आग की चपेट में आया घर

ननखडी तहसील के अंतर्गत खामड़ी पंचायत के धरूजा गांव मे दो मंजिला मकान में आग लगने से चेत राम का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 9:30 बजे चेत राम के घर में आग लग गई और पूरा घर जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में ऊपर चेत राम का दो मंजिला घर, 3 कमरे और 1 रसोई पूरी तरह से जल गई। मकान में रखे कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह घटना जंगल की आग के कारण हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

खमाडी पंचायत के धरूंजा गांव में आग लगने से मकान जलकर राख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed