फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two hight mast light establish in kheneri hospital

खनेरी अस्पताल में तेरह लाख रुपये से लगेंगी हाई मास्ट लाइटे

Thu, 24 Mar 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमग होगा। अस्पताल परिसर में रोशनी की उचित सुविधा नहीं होने से लोगों को यहां रात के समय दिक्कतें झेल पड़ रही थी। अब जल्द ही अस्पताल प्रशासन करीब 13 लाख रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में दो हाई मास्ट लाइटें स्थापित करेगा। गौर हो कि महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल नगर परिषद के आखिरी वार्ड नंबर नौ में स्थित है। रोजाना करीब एक हजार की ओपीडी वाले इस अस्पताल में शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के साथ लगते क्षेत्र में एक बड़ा जंगल है। ऐसे में वर्षों से अस्पताल परिसर में लाइटें लगाने की मांग उठाई जा रही थी। इससे तीमारदारों को आने-जाने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। तीमारदारों को अस्पताल से बाहर दवाओं को खरीदने और टेस्ट करवाने के लिए एनएच-पांच के किनारे पहुंचना पड़ता है जिस कारण रात के अंधेरे में परेशानी अधिक बढ़ जाती है। समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दो बड़ी हाई मास्ट लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

करीब आठ और पांच लाख रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में दो लाइटें स्थापित होंगी। लाइटें लगने के बाद रात के समय भी अस्पताल परिसर में आने- जाने वाले लोगों को परेशानियां नहीं झेलनी होंगी। इससे हजारों लोगों को रोशनी की उचित सुविधा मिलेगी। खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने कहा कि अस्पताल परिसर में 8 और 5 लाख रुपये की लागत से दो हाई मास्क लाइटें स्थापित की जा रही है। अब अस्पताल परिसर में रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed