{"_id":"62545ea990cc2d7c270a0857","slug":"two-died-in-redi-khad-in-jeep-accident-rampur-hp-news-sml4054021168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड़ी खड्ड के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड़ी खड्ड के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेड़ी खड्ड के पास जीप खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत गई जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मृतक रामपुर के करेरी और तकलेच के रहने वाले थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह छह बजे की है जब रामपुर से जीप शिमला की ओर जा रही थी। गाड़ी में सवार सभी लोग रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए सोलन के कुमारहट्टी जा रहे थे। इसी बीच ओडी के समीप रेड़ी खड्ड में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और इससे गाड़ी करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जीप में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।
बताया जा रहा है कि जीप को 19 साल का युवक चला रहा था। मृतकों की पहचान रामपुर के करेरी निवासी बोजराज (54) और तकलेच तहसील रामपुर निवासी मोहन लाल (64) के रूप में हुई है। दोनों का आपस में साडू थे। हादसे में बोजराज की मौके पर मौत हो गई थी जबकि मोहन लाल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। घायलों में चालक कार्तिक (19) निवासी करेरी, सीमा पत्नी बोजराज (38) और कातला (58) पत्नी मोहनलाल शामिल हैं। तीनों का उपचार खनेरी अस्पताल रामपुर में चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक की लापरवाही हादसा हुआ है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इनसेट
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।