{"_id":"6206934377c80c4b9418931a","slug":"two-died-in-jubbal-in-suspecious-cercumstances-rampur-hp-news-sml399315388","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल पुलिस थाना के तहत अलग-अलग मामलों में दो लोगों की संदेहजनक परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण शराब का अधिक सेवन और ठंड माना जा रहा है। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सरहाना दोची सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसको जुब्बल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अनुसार मृतक नेपाली मूल का व्यक्ति प्रतीत होता है। शराब के नशे में सड़क पर पड़ा होने से ठंड से मौत को पहला कारण माना जा रहा है। पुलिस थाना जुब्बल के तहत ही एक महिला को जुब्बल अस्पताल में अचेत अवस्था में पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान मंजू पत्नी सूरज गांव बवेथान तहसील महेंद्रनगर जिला कंचनपुर आंचल मखमली नेपाल के रूप में हुई है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह शराब का सेवन करती थी। पिछले कल बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। अगले दिन कठासू गांव के पास अचेत हालात में मिली। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू़ चमल लाल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पता चल पाएगा।