{"_id":"623615f4da490a5aa9136c50","slug":"two-died-in-acident-pulwahal-chopal-rampur-hp-news-sml403028289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलबाहल में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त] दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलबाहल में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त] दो लोगों की मौत
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के पुलबाहल में दो अलग-अलग वाहन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला हादसा पुलबाहल के शिल्ली नामक स्थान पर पेश आया, जहां प्रमोद कुमार (34) पुत्र सीताराम गांव निवासी चियोग, डाकघर जोड़ना, तहसील चौपाल कार से जोड़ना से पुलबाहल की ओर जा रहा था। इसी बीच शिल्ली नामक स्थान के पास अनियंत्रण होकर वाहन करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलबाहल से पुलिस के जवान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत से परगना पुलबाहल में शोक की लहर है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा भी पुल बाहल में पेश अया। यहां शुक्रवार रात सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय ट्रक को देखा और मदद के लिए मौके पर पहुंचे। अभी तक यह मालूम नहीं चला है कि ट्रक में कितने लोग सवार थे।
यहां पड़तल करने पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ट्रक का चालक है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते पर घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में दो दिन में लगातार दूसरा हादसा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।