फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   truck accident near kharo bridge driver missing

किन्नौर में खारो पुल के समीप नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

Sat, 17 Jul 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में एनएच-5 पर खारो पुल के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक लापता है। पुलिस और ग्रेफ के जवान चालक की तलाश में जुट गए हैं। इसको लेकर देर शाम तक नदी के किनारे घंटों तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लापता चालक हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चंडीगढ़ से समदो की ओर जा रहा था। शनिवार दोपहर बाद करीब 3:42 बजे खारो पुल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में चालक ही सवार था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस, स्थानीय लोग और ग्रेफ के जवान जब सतलुज नदी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास पहुंचे तो वहां चालक नहीं था। इसके बाद पुलिस और ग्रेफ के जवानों ने लापता चालक की तलाश शुरू कर दी है। लापता चालक की पहचान दीपक (26), पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार, गांव व डाकघर पाली, तहसील रेवाड़ी, जिला हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि खारो पुल के पास अनियंत्रित होकर ट्रक सतलुज नदी में जा गिरा है। ट्रक का चालक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed