फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   tree fall in house in shrnal village rampur

शरनाल में मकान पर गिरा पेड़, तीन कमरे क्षतिग्रस्त

Mon, 04 Jul 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
tree fall in house in shrnal village rampur
शरनाल में मकान पर ढहा पेड़, 3 कमरे क्षतिग्रस्त - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दरकाली पंचायत के शरनाल गांव में रविवार देर रात एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे मकान के तीन कमरों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना पेश आ सकती थी। परिवार के सदस्यों के मुताबिक अभी भी मकान के आसपास चार और पेड़ गिरने के कगार पर हैं, जिसके चलते वह खौफजदा हैं। इस वजह से प्रभावित परिवार डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरकाली पंचायत प्रधान गुलजारी सानी ने बताया कि शरनाल गांव के अर्जुन बदरेल के घर पर रविवार देर रात करीब 11:15 बजे एक पेड़ गिर गया। इसके चलते तीन कमरों को भारी क्षति हुई है। इस घटना में प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर के इन कमरों में कोई भी व्यक्ति सोया नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
विज्ञापन

घर के मालिक खतरनाक पेड़ों के बारे में वन विभाग से भी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन विभाग समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि पटवारी को मौके में भेजा गया है। मौके का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed