फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   training and prunung camp held in rohru for orachdist

बागवानों को ट्रेनिंग और प्रूनिंग की बारीकियां

Tue, 14 Dec 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
training and prunung camp held in rohru for orachdist
रोहड़ू में प्रूनिंग की तकनीक की बारीकियां सीखते बागवान।
रोहड़ू। छौहारा वैली एप्पल सोसायटी ने जर्मनी की जीआईजेड संस्था के साथ मिलकर बागवानों के लिए प्रूनिंग और ट्रेनिंग के गुर सिखाएं। इन शिविरों में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बागवानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में नौणी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सहित कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यान विभाग के विशेषज्ञ गांव-गांव में जाकर बागवानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बीते दस दिनों में जर्मनी की जीआईजेड संस्था ने उद्यान विभाग के सहयोग से सोसायटी ने 24 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए।
विज्ञापन

इसमें करीब 1400 बागवानों को प्रशिक्षित किया गया। जर्मनी की जीआईजेड संस्था से छौहारा वैली एप्पल सोसायटी का एमओयू वर्ष 2016 में हुआ है। इसके तहत लगातार क्षेत्र में बागवानों को जागरूक किया जा रहा है। बागवानों को आधुनिक फार्मिंग की ओर ले जाने के लिए लगातार शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। एमओयू के तहत यह सिलसिला वर्ष 2024 तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

प्रूनिंग और ट्रेनिंग का प्रशिक्षण शिविर में नौणी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जोगिंद्र सिंह चंदेल, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ, जीआईजेड संस्था से विशेषज्ञ डॉ. कविता, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. समीर राणा, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. कुशाल मेहता ने बागवानों को जागरूक किया। छौहारा वैली एप्पल सोसायटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि बागवानों को आधुनिक फार्मिंग सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों को आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव में जाकर बागवानों को प्रनिंग और ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। शिविरों में 1400 बागवानों को प्रशिक्षित किया गया है। जर्मनी की जीआईजेड संस्था के क्षेत्रीय प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य छोटे से छोटे बागवान को प्रशिक्षित करना है। इस अभियान के तहत संस्था कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed