फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic remained stalled in Nigulsari for about eight hours

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में करीब आठ घंटे तक यातायात रहा ठप

Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां, ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन, खतरे के साये में सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी में लगातार हो रहा भूस्खलन हजारों लोगों के परेशानियों का कारण बना हुआ है। कई दिनों से यहां भूस्खलन होने से एनएच-पांच पर यातायात बाधित हो रहा है। बुधवार को भी निगुलसरी में करीब आठ घंटे तक एनएच पांच पर वाहनों के पहिये जाम रहे और लोग आवाजाही के लिए परेशानियां झेलते रहे। बुधवार सुबह करीब छह बजे से 11 बजे तक यातायात ठप रहा और उसके बाद दोपहर एक से चार बजे तक फिर से भूस्खलन होने के कारण यातायात बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग एनएच बहाल होने का इंतजार करते रहे। तरांडा पंचायत प्रधान हरीभगत नेगी, छोटा कंबा पंचायत प्रधान स्नेहलता नेगी, प्रधान बड़ा कंबा मोनिका नेगी, पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, उपप्रधान पानवी बुद्धा राम नेगी, उपप्रधान छोटा कंबा जसमन सिंह नेगी, राजकुमार नेगी, अर्जुन नेगी, अमृत नेगी, राजकमल नेगी, प्रमोद नेगी सहित अन्य लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग उठाई है कि ऊपरी पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन वाले क्षेत्र को एक बार गिराया जाए और उसके बाद केमिकल स्प्रे कर इसे फिक्स कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि लगातार भूस्खलन के कारण एनएच को बहाल करने में समस्या पेश आ रही है। मशीन तैनात की गई और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed