{"_id":"6867a8db0da5d3390e07958f","slug":"traffic-halted-on-kangal-kotighat-road-even-after-four-days-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-138575-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कांगल-कोटिघाट मार्ग पर चार दिन बाद भी यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कांगल-कोटिघाट मार्ग पर चार दिन बाद भी यातायात ठप
विज्ञापन
उपमंडल कुमारसैन की कांगल कोटिघाट सडक़ की बहाली में जुटी मशीन। संवाद
यातायात ठप होने से हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
पैदल सफर कर अपने-अपने गंतव्य पहुंच रहे ग्रामीण
सड़क बहाली में जुटी लोक निर्माण विभाग की मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भूस्खलन के कारण बाधित उपमंडल की कांगल-कोटिघाट सड़क पर चार दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मशीनों के साथ सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हैं। मार्ग के बाधित होने से कोटिघाट पंचायत सहित साथ लगते क्षेत्र के लोगों को कांगल, किगल और बडागांव आने जाने के लिए कांगल तक पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क बाधित होने से दगढोत, डकोलु, करैल, बगेंण, जम्मूथाच, डीम, कटेडी, रोपा, जखोड़ा और थानू सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए दुश्वारियां बरकरार हैं। भारी बारिश के कारण क्षेत्र की नौ पंचायतों का कुमारसैन मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने आठ पंचायतों के लिए सड़क को बहाल कर दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग बड़ागांव के एसडीओ ओपी भारद्वाज ने कहा कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीन जुटी हुई है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।