{"_id":"699c3b9a17c46db7c906e3ea","slug":"three-youths-arrested-with-829-grams-of-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154776-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन युवक 8.29 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन युवक 8.29 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
. टापरी पुलिस ने रूनंग नाला के पास पकड़ आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/भावानगर(किन्नौर)। टापरी में पुलिस ने 8.29 गाम चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने रविवार शाम को रूनंग नाला के पास नाका लगाया था। इसी बीच तीन युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह निवासी गांव कोठी जिला किन्नौर, किरन कुमार निवासी गांव ब्रेलंगी और अमित कुमार निवासी गांव ब्रेलंगी जिला किन्नौर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ टापरी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।