फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog, truck accident, five vehicles damaged in the accident, one injured

Rampur Bushahar News: सेब से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आईं पांच गाड़ियां, दो बाइक और मंदिर के गेट को नुकसान

Thu, 22 Aug 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
ठियोग के गजेड़ी में रात पौने तीन बजे हुआ हादसा, गाड़ी में सोया एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

सेब बागवानों के साथ वाहन मालिकों को लाखों का पहुंचा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग ( रामपुर बुशहर)। ठियोग में बुधवार रात को सेब से लदे ट्रक ने 5 गाड़ियों, 2 बाइक, मंदिर के गेट और एक शेड को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, सेब से लदा ट्रक नंबर पीबी-05-एएन-5676 वाया सैंज-राजगढ़-सोलन होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। ठियोग के गजेड़ी नामक गांव में बुधवार रात करीब पौने 3 बजे सड़क पर पलट गया। इसकी जोरदार टक्कर से एक गाड़ी सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई, जबकि सड़क किनारे खड़ी चार अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। ट्रक ने जब सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी, तो उस दौरान एक गाड़ी में एक व्यक्ति सो रहा था। उसे काफी चोटें आई हैं। उसका ठियोग अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। इस घटना में न केवल सेब बागवानों कों लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, बल्कि गाड़ी मालिकों को झटका लगा है। क्योंकि पजेरो-ब्रिजा जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां इसकी चपेट में आई हैं। गजेड़ी देवता महासू के मंदिर गेट को भी नुकसान हुआ है। एक शेड को भी ट्रक की टक्कर से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

प्रशासन पर सवाल : ट्रक बाइपास से भेजा होता तो न होता हादसा
इस दुर्घटना को लेकर स्थानीय निवासी रामकृष्ण मदराड़ी ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह ट्रक बाइपास से गया होता, तो हादसा नहीं होता। उन्होंने गजेड़ी बाइपास में पुलिस जवान तैनात करने की मांग की, ताकि सेब से लदे ट्रक बाइपास से भेजे जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तुगलकी फरमान सुनाया है। नारकंडा-किन्नौर से आ रहे सेब से लदे ट्रक भी वाया राजगढ़ भेजे जा रहे हैं। यह निर्णय सरासर गलत है। शिमला में ट्रैफिक जाम से बचने को इस तरह के निर्णय लेना सही नहीं है। शिमला में ट्रैफिक जाम से निजात पाने को सड़कें चौड़ी करनी चाहिए। माइपुल में सड़क पर लगा पुल पहले ही असुरक्षित है। फिर भी यहां से 10 से 12 टन या इससे भी ज्यादा माल लदे ट्रक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठियोग के गजेड़ी में बुधवार देर रात को सेब से लदे ट्रक के अनियंत्रित होने से 5 गाड़ियों, 2 बाइक, मंदिर के गेट और एक शेड को क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायल का ठियोग अस्पताल में इलाज चल रहा है। - सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी, ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article