{"_id":"6ad0b79142aec240ca008748","slug":"the-vijayadashami-celebration-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172488-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में विजय दशमी उत्सव 20 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में विजय दशमी उत्सव 20 को होगा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रामपुर नगर इकाई की ओर से 20 अक्तूबर को विजय दशमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से पथ संचलन भी निकाला जाएगा। कार्यक्रम चाटी मैदान में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। संघ की ओर से आयोजन में भाग लेने के लिए समग्र समाज को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामपुर नगर कार्यवाह कर्ण पाल ने कहा कि विजय दशमी का पर्व धर्म, संस्कृति और राष्ट्र भावना के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही हमारा देवता है और हिंदू संस्कृति हमारी शक्ति है। उन्होंने समाज के लोगों से विजय दशमी उत्सव में शामिल होकर राष्ट्रहित में संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र भावना को मजबूत करना है। संघ की ओर से सभी लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।