फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Theog-Hatkoti road will be improved; relief from potholes is on the way

Rampur Bushahar News: ठियोग-हाटकोटी सड़क सुधरेगी, गड्ढों से मिलेगी राहत

Thu, 15 Oct 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
रखरखाव के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित
विज्ञापन

जोखिम भरी सड़क पर मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा, जल्द शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
ठियोग-हाटकोटी सड़क पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और कई स्थानों पर खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क की स्थिति सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग ने 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया है। इसके तहत सड़क के खराब हिस्सों की मरम्मत, रखरखाव और पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करने की तैयारी है। ठियोग से हाटकोटी तक सड़क के कई हिस्सों की हालत ठीक नहीं है। विशेषकर, छैला से हाटकोटी के बीच जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ठियोग-हाटकोटी सड़क के रखरखाव के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया गया है। सड़क के कई हिस्सों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां मरम्मत की आवश्यकता है। इन हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए रखरखाव और पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। सड़क की खराब स्थिति को सुधारने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। - दिवेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article